मनियां | मांगरोलफाटक के पास मंगलवार को एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतका की पहचान खार का पुरा निवासी पूजा के रुप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना भिजवाई। जिस पर पीहर पक्ष ससुराल पक्ष मौके पर पहुंचे। देर रात तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।