- Hindi News
- छात्रों में वैज्ञानिक सोच जागृत करना जरूरी
छात्रों में वैज्ञानिक सोच जागृत करना जरूरी
जिलाशिक्षा अधिकारी गणेश कुमार धाकरे ने कहा कि विज्ञान मेले के माध्यम से छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करना जरूरी है। विश्व में जो प्रतिस्पर्धा चल रही है, उसमें विज्ञान एवं तकनीकी का विशेष महत्व है।
धाकरे शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित विज्ञान गणित एवं पर्यावरण मेले के शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की बात कह रहे हैं, जो आज के युग में जरूरी है। अध्यक्षता भाजपा प्रदेश सचिव जगमोहन सिंह बघेल ने की। कार्यक्रम में ग्वालियर से आए विजय राजे इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के मैनेजमेंट निदेशक डा सुनील राठौड़ ने कहा कि भारत को विज्ञान, गणित एवं तकनीकी में अभी बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर एसएन कालेज के निदेशक हाकिम सिंह त्यागी, शिक्षाविद् जयप्रकाश शर्मा ने छात्रों को संबोधित किया। प्रधानाचार्य एवं मेला संयोजक दयाकांत सक्सैना ने विज्ञान मेले के उदृदेश्य पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने तैयार किए मॉडलों का जिला शिक्षा अधिकारी ने अवलोकन कर छात्रों से मॉडलों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर चतुर्भुज त्यागी, श्रीकृष्ण बंसल, पूर्व सरपंच जेपी बंसल, श्रीकृष्ण दीक्षित, मुकेश कुमार शर्मा, कृष्णकांत अग्रवाल, सुख्खो देवी, एडीईओ रामवीर सिंह, लटूरचंद त्यागी, कलाधर शर्मा, मुन्नालाल शर्मा, शेर सिंह,अतुल चौहान, यादवेंद्र सिंह, योगेंद्र सल्तानिया, अल्का श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। संचालन हरीबाबू शर्मा एवं सुरेंद्र शर्मा ने किया।
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग की ओर से समस्त निजी एवं राजकीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों को जिला स्तरीय विज्ञान मेला में शामिल होना था। लेकिन कई संस्था प्रधानों ने रुचि नहीं दिखाई है। इसी का कारण है कि कला स्तरीय विज्ञान मेला में मात्र ५६ विद्यालयों ने ही भाग लिया है। जिले में २३३ निजी तथा २३६ राजकीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय है। जिसमें निजी विद्यालयों की सहभागिता काफी कम है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी गणेश कुमार धाकरे ने कहा िक जिन विद्यालयों ने मेले मे भाग नहीं लिया, उन विद्यालयों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
मनियां. तीन दिवसीय विज्ञान