पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्विस रोड बनाने की मांग को लेकर कलेक्टर को भेजा ज्ञापन

सर्विस रोड बनाने की मांग को लेकर कलेक्टर को भेजा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बाके मांगरोल रोड पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे कस्बा के लाेगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कस्बा के लाेगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर आरओवी के दोनों ओर सर्विस रोड बनाने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया है कि मांगरोल रोड पर लाेगों को निकलने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इससे कालोनियों के बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी होती है। आरओवी निर्माण करने वाली एजेंसी ने सड़क के दोनों ओर बने नालों को पूर्व में ही तोड़ दिया था। इससे वर्षा का पानी आरओवी के पास बने मकानों एवं दुकानों में भर रहा है। लोगों ने कलेक्टर से आरओवी निर्माण कर रही कंपनी से दोनों ओर सर्विस रोड बनाए जाने की मांग की है। इस मौके पर राकेश कुमार, मुन्ना जैन, पन्नालाल, संतोष कुमार, रमेशचंद, नरेश कुमार, विनोद कुमार, केशवचंद, अशोक कुमार, भगवानदास, सूरज बंसल, भीकम सिंह, हितेश कुमार आदि शामिल थे।