एबीवीपी पदाधिकारियों ने जलाया देश द्रोही छात्रनेता का पुतला
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की मनियां इकाई की ओर से शनिवार को देश के प्रख्यात जेएनयू विश्वविद्यालय में देश द्रोही अफजल को शहीद बताकर अफजल के समर्थन में नारेबाजी करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन करते हुए आरोपी छात्र नेता का पुतला जलाया।
इस मौके पर पदाधिकारियों उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा आतंकी अफजल गुरू को शहीद बताकर उसके समर्थन में हनुमंतथप्पा, राजगुरू जैसे शहीदों का अपमान किया गया है। ऐसे देशद्रोहियों तथा कथित सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करने वाले संगठन आईएएसए, एसएफआई, एआईएसएफ आदि पर पाबंदी की मांग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को ऐसे देशद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इन्हें भी फांसी पर लटकाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को एकसाथ मिलकर ऐसे लोगों का विरोध करें एवं संस्थानों से खदेड़ देने की बात कही। इस मौके पर सेनू नैकडी, राहुल त्यागी, पिंकू पोसवाल, कुलदीप शर्मा, राहुल कौषिक, अभिरजीत सिकरवार, विष्णू सोनी, शैलेंद्र, अजय त्यागी आदि पदाधिकारी मौजूद थे।
मनियां। देश द्रोही छात्रनेता का पुतला जलाते एबीवीपी पदाधिकारी।