पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल में सीखा रहे सफाई करना

स्कूल में सीखा रहे सफाई करना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चेसुबह घर से शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल जाते हैं। उनके माता-पिता समझते है कि बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले। स्कूल में बच्चों से परिश्रम कराया जाए यह बात अभिभावक क्या किसी को अच्छी नहीं लगेगी। ऐसा ही वाक्या सोमवार को क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कमला का पुरा में देखने को मिला, जहां स्कूली बच्चों से साफ सफाई कराई गई। प्रधानाध्यापिका से इस मामले में बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस बात को बेवजह तूल देना बताया।

उनका कहना था कि ऐसा कुछ नहीं है। स्कूल की साफ सफाई रखना तो हम सभी का एक अभिन्न हिस्सा है। विद्यालय की सफाई भी तो जरूरी है, इसे कौन करेगा। बच्चों से स्कूल का काम ही कराया जा रहा है, इसमें कोई गलत नहीं है। ग्रामीण कलुआराम, महेश, श्रीकेश आदि ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में आए दिन बच्चों से ही सफाई कराई जाती है। बच्चों को पोषाहार भी मीनू अनुसार नहीं दिया जाता है। इस पर अभिभावक शिकायत लेकर स्कूल पहुंचते हैं, तो शिक्षिका उनसे अभद्रता से बात करती है। इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई है, लेकिन शिक्षा विभाग अधिकारी जांच के नाम पर खाना पूर्ति कर चले जाते हैं। छात्रा पूनम, सपना, दामिनी, अंकित आदि ने बताया कि शिक्षिकाओं द्वारा उनसे विद्यालय की सफाई के लिए दबाव बनाया जाता है। सफाई नहीं करने पर उन्हें पोषाहार नहीं देने तथा पिटाई करने की धमकी दी जाती है। ऐसे में छात्र स्कूल की साफ सफाई करते हैं। प्रधानाध्यापिका सुमनलता ने बताया कि विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं है। ऐसे में हमारे द्वारा ही विद्यालय के कक्षा कक्षों की साफ सफाई की जाती है। ग्रामीणों का आरोप निराधार है।

^सर्वशिक्षाअभियान की ओर से जिले भर में मंगलवार को शिक्षा संबलन अभियान शुरु हो रहा है। इसके लिए इन दिनों स्कूलों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्कूली बच्चों शिक्षिकाओं की ओर से विद्यालय कक्षा कक्ष परिसर की साफ सफाई कर श्रमदान किया।

-सुमनलता,प्रधानाध्यापिका

^स्कूलमें बच्चों से सफाई की जानकारी कर मामले की जांच कराकर दोषी शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

-कैलाशचंद कटारिया, जिलाशिक्षा अधिकारी (प्राथमिक)

मनियां. स्कूल के कक्ष में साफ सफाई करते विद्यार्थी।

मनियां. खड़े होकर सफाई कराती शिक्षिका।