पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोल फ्री वाहनों से भी कर रहे वसूली

टोल फ्री वाहनों से भी कर रहे वसूली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनियां. हाईवेसंख्या तीन पर बरैठा टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की ओर से टोल फ्री वाहनों से भी टोल वसूला जा रहा है। टोल नहीं देने पर टोल कर्मी झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। कई बार एनएचएआई के अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद भी टोल कर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। गौरतलब है कि हाईवे पर पंजाब से आने वाली हार्वेस्ट्रा मशीन जिससे खेतों में गेहूं काटने का काम किया जाता है, इन्हें एनएचएआई की ओर से टोल मुफ्त किया गया है। मगर बरैठा टोलकर्मियों की मनमानी के चलते इनसे टोल वसूला जा रहा है। मशीन मालिक हरविंदर सिंह निवासी पंजाब ने बताया कि एनएचएआई की ओर से किसानों के काम आने वाली सभी मशीनों को टोल मुफ्त किया गया है। बावजूद बरैठा टोल पर उनसे 350 से 400 रुपए वसूले जा रहे हैं। हरियाणा निवासी सुखवीर सिंह, जसीराम ने बताया कि 29 सितंबर की रात को बरैठा टोल से निकले तो टोल कर्मियों ने उनकी तीन मशीनों को रोक लिया। टोल नहीं देने पर टोल पर तैनात कर्मी एकजुट होकर गए। झगड़ा करने को तैयार हो गए। उन्होंने तीन-तीन सौ रुपए वसूल लिए। उन्होंने बताया कि कई बार एनएचएआई के अधिकारियों को इसकी शिकायत की गई है। पूर्व में कई बार टोल कर्मियों की अवैध वसूली को लेकर स्थानीय पुलिस को भी शिकायत की जा चुकी है।