- Hindi News
- विद्युत ट्रांसफार्मर से दुर्घटना की आशंका
विद्युत ट्रांसफार्मर से दुर्घटना की आशंका
मनियां. कस्बाकी मांगरोल रोड पर जमीन पर रखे विद्युत ट्रांसफार्मर से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। कस्बा के लोगों ने कई बार निगम के अधिकारियों को शिकायत की है बावजूद भी अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नही की गई है। इससे कस्बा के लोगों में निगम के अधिकारियों के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। कस्बा के लोगों ने बताया कि निगम की ओर से रखे विद्युत ट्रांसफार्मर जमीन पर रखे हुए है। जहां वाहनों का आवागमन तो बना ही रहता है साथ ही बच्चे भी खेलते रहते है।