पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर बाइक भिड़त में एक की मौत

ट्रैक्टर बाइक भिड़त में एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनियां. कुसेड़ागुजरान गांव की सड़क पर ट्रैक्टर एवं बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई। थाना प्रभारी रतनसिंह ने बताया कि कुसेड़ा की ओर जा रहे बाइक सवार रामवरन पुत्र श्रवण सिंह गुर्जर निवासी बावू का पुरा को सामने से रहे ट्रैक्टर चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से टक्कर मार दी। इससे रामवरन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में मृतक के भाई देवीसिंह ने पुलिस में चालक मलखान उर्फ पप्पू पुत्र रामबाबू निवासी कुसेड़ा गुजरान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।