- Hindi News
- युवा वैज्ञानिक राष्ट्र की जरूरत : फौजदार
युवा वैज्ञानिक राष्ट्र की जरूरत : फौजदार
राजकीयउच्च प्राथमिक विद्यालय मनियां में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान मेले का समापन गुरुवार को हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि उपनिदेशक शिक्षा भरतपुर सियाराम फौजदार ने कहा कि बढ़ते वैज्ञानिक युग को देखते हुए देश को युवा वैज्ञानिकों की अनावश्यकता है।
उन्होंने कहा कि जहां वैज्ञानिक तकनीक आगे बढ़ रही है। वहीं वैज्ञानिकों की आवश्यकता धीरे धीरे बढ़ती जा रही है। देश के निरंतर विकास के लिए वैज्ञानिक तकनीक की वर्तमान में जरूरत है। शिक्षा विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाकर देश में युवा वैज्ञानिकों की खोज जारी है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गणेश कुमार धाकरे ने कहा कि विभाग की ओर से जिला एवं राज्य के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर वैज्ञानिकों की खोज की जा रही है। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से बच्चाें में सृजनात्मक प्रवृति डवलप करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दयाकांत सक्सेना ने मेले का प्रतिवेदन पढ़ कर सुनाया। इस मौके पर विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अतुल चौहान, मुकेश कुमार शर्मा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन हरिबाबू शर्मा एवं सुरेंद्र शर्मा ने किया।
श्रेष्ठ परिणाम वाले छात्र पुरस्कृत
कार्यक्रमके दौरान मेले का परिणाम घोषित किया गया। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण में मनियां स्कूल के विजय सोनी प्रथम, इकरा माध्यमिक विद्यालय के कृष्णकांत त्यागी द्वितीय, विज्ञान एवं गणित में गुंजन सरानीखेड़ा विद्यालय, सोनू कुशवाह बाड़ी द्वितीय एवं इकरा माध्यमिक की मनु वाथम तृतीय स्थान पर रहे। सूचना एवं संचार प्रोद्याेगिकी में आदित्या लाल सल्तानिया मनियां प्रथम, हेमंत शर्मा इकरा माध्यमिक द्वितीय रहे। ऊर्जा संरक्षण एवं संसाधन में मरैना स्कूल की निधि सक्सेना प्रथम, पूजा तिवारी मनियां द्वितीय, पचगांव के प्रहलाद तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार अन्य मॉडलों में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर पचगांव विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा, बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य सुख्खो देवी कुशवाह, महेंद्र सिंह राना, केके अग्रवाल, बलवीर सिंह राना आदि व्याख्याता मौजूद थे।
मनियां। विज्ञान मेले में बैठे स्कूली बच्चे।