गांव देयरी में खरंजा विवाद में फायरिंग
मनियां. क्षेत्रके दयेरी गांव में खरंजा निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुए झगडे में एक पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। थाना प्रभारी रतन सिंह ने बताया कि गांव दयेरी में हेमसिंह त्यागी तथा वीरेंद्र वगैराह के बीच खरंजा निर्माण को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से फायरिंग की गई, जिसमें एक पक्ष के कोकसिंह पुत्र जसवंत त्यागी गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे वहां से रैफर किया गया। वहीं सूचना पर थाना प्रभारी जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।