पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोषी शिक्षकाें से मांगा स्पष्टीकरण जांच सौंपी

दोषी शिक्षकाें से मांगा स्पष्टीकरण जांच सौंपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनियां. राजकीयप्राथमिक विद्यालय कमला का पुरा में छात्रों द्वारा सफाई कराने के मामले को जिला शिक्षा अधिकारी कैलाश चंद कटारिया ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में उन्होंने दोषी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। मामले की जांच ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को सौंपी है। जिला शिक्षा अधिकारी कटारिया ने बताया कि शिक्षिका द्वारा इस तरह छात्रों से विद्यालय की सफाई कराना गलत है। इस मामले में वह संस्था प्रधान से स्पष्टीकरण मांग रहे है। विभाग की ओर से संस्था प्रधान को चार्जशीट भी दी जाएगी। गौरतलब है कि सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय में संस्था प्रधान की ओर से छोटे छोटे बच्चों से विद्यालय भवन के कमरों में झाड़ू लगवाई गई तथा धुलाई कराई जा रही थी।