नायब तहसीलदार ने सुनी समस्याएं
मनियां. नायबतहसीलदार भगवत त्यागी ने मंगलवार को ग्राम पंचायत मांगरोल एवं कोटपुरा में जनसुनवाई की। नायब तहसीलदार त्यागी ने बताया कि मांगरोल तथा कोटपुरा गांव में अधिकांश शिकायतें पेंशनरों की मिली है। उन्हें समय पर पेंशन नहीं मिल रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय पर पेंशन भुगतान की बात कही। बिजली अव्यवस्था की शिकायम पर निगम के कनिष्ठ अभियंता को विद्युत व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मांगरोल पंचायत के गांव लूला का पुरा में आम रास्ते के विवाद को लेकर गांव के कुछ लोग सड़क का निर्माण काम नहीं होने देने की शिकायत दी। इस पर मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर सड़क निर्माण कार्य को शुरू कराया। इस अवसर पर हल्का पटवारी तथा ग्राम सचिव सहित सरपंच मौजूद रहे।