पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो ट्रेडिंग कंपनी एक बूरा उद्योग का लाइसेंस निलंबित

दो ट्रेडिंग कंपनी एक बूरा उद्योग का लाइसेंस निलंबित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनियां |कृषि उपजमंडी सचिव ने मंगलवार को रिकार्ड में अनियमितताएं पाए जाने पर तीन फर्मों के लाइसेंस 7 दिन के लिए निलंबित कर दिए हैं। मंडी समिति सचिव अरुण मुखर्जी ने बताया कि कस्बा में जीटी रोड स्थित संचालित विकास ट्रेडिंग कंपनी तथा लक्ष्मी ट्रेडर्स के यहां जांच की गई तो फर्म संचालकों द्वारा कोई भी रिकाॅर्ड मौके पर उपलब्ध नहीं कराया गया।

ही किसी प्रकार के रिकाॅर्ड के बारे में कोई जानकारी दी गई। जिस पर सचिव द्वारा दोनों फर्मों के लाइसेंस को 7 दिन के लिए निलंबित कर उनसे रिकार्ड उपलब्ध कराने को कहा गया है। निलंबन समय में फर्मोंं द्वारा किसी भी प्रकार की क्रय एवं विक्रय करने पर उनके लाइसेंस निलंबन की अवधि को और बढा दिया जाएगा। वहीं सचिव द्वारा रीको औधौगिक क्षेत्र में संचालित महामाया बूरा उद्योग में कार्रवाई शेष| पेज 15

दो ट्रेडिंग कंपनी...

कीतो वहां भी किसी प्रकार का रिकाॅर्ड नही पाया गया तथा मौके पर माल का भंडारण था। मुखर्जी ने बताया कि फर्म की ओर से कोई टैक्स जमा नहीं कराया गया है और उद्योग को संचालित करने के लिए माल का भंडारण बराबर किया जा रहा है। जिस पर फर्म के संचालकों से रिकार्ड मांगा गया तो मौके पर उन्होंने किसी प्रकार का कोई रिकार्ड उपलब्ध नहीं कराया। इस पर उसका भी लाइसेंस निलंबित किया गया है। गौरतलब है िक इस तरह से जिले में टैक्स चोरी कर कई फर्मों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन इस ओर विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं जिससे सरकार को लाखों रुपए के टैक्स का चूना लगाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...