पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनिया कस्बे में गांधी पार्क की बदलेगी सूरत, सौंदर्यीकरण शुरू

मनिया कस्बे में गांधी पार्क की बदलेगी सूरत, सौंदर्यीकरण शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बामें बने गांधी पार्क की हो रही दुर्दशा के बाद आखिर अच्छे दिन ही गए। ग्राम पंचायत की ओर से पार्क के सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। जिससे कस्बा के लोगों को पार्क का लाभ मिल सकेगा।

ग्राम पंचायत सरपंच जयप्रकाश बंसल ने बताया कि कस्बा में लोगों के लिए बैठने एवं होने वाली ग्राम पंचायतों के लिए पार्क की दुर्दशा होने के कारण इधर उधर भटकना पडता था। लोगों की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत की ओर से पार्क के सोंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए ग्राम पंचायत की ओर से पार्क की चारदीवारी की मरम्मत, पार्क में लाल पत्थर का फर्श के साथ ही लोगों के लिए सार्वजनिक यूरिनल आदि बनाए जाएंगें। गौरतलब है कि पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से पूर्व में कई दिनों तक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। इस पर ग्राम पंचायत सरपंच ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह जल्द ही कस्बा के पार्क का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

मनियां. ग्राम पंचायत की ओर से बनाए गए सार्वजनिक मूत्रालय।

खबरें और भी हैं...