50 छात्राओं को बांटे कपड़े
कसबाके राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में समाजसेवी मुन्नीदेवी बंसल द्वारा करीब 50 छात्राओं को वस्त्रों का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्या शुक्को देवी ने कहा कि गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इसके लिए अधिक से अधिक समाजसेवियों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं ऐसे में ऐसे बच्चों को आगे बढ़ने के लिए समाज सेवियों की ओर से उठाए जा रहे कमद सराहनीय हैं। इस मौके पर समाजसेवी मुन्नी देवी ने स्कूल की 50 छात्राओं को वस्त्रों का वितरण किया। इस अवसर पर अशोक कोठारी, धन्वन्तरि, चतुर्भुज त्यागी, मंजू मित्तल, विनोद बंसल, कृष्णा वर्मा, रुचि, मनोरमा आदि मौजूद थे।
मनियां. छात्राओं को वस्त्र वितरण करती समाजसेवी।