- Hindi News
- कस्बे में हाईवे पर अस्थाई अतिक्रमण से लोग परेशान
कस्बे में हाईवे पर अस्थाई अतिक्रमण से लोग परेशान
राष्ट्रीयराजमार्ग संख्या तीन पर कस्बा में थाने के पास से तेरह पुलिया के पास तक अस्थाई अतिक्रमण से राहगीरों एवं वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन एनएचएआई तथा पुलिस अधिकारियों की ओर से अतिक्रमण को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
कस्बा में लगे हथ ठेले वाले हाईवे की मुख्य सड़क पर खड़े होकर दिन भर दुकानदारी करते है। इससे हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रहती है। वही कई बार हाईवे पर लंबी कतार लग जाती है। कस्बा निवासी वीपी पोसवाल ने बताया कि कई बार तो इस जगह पर वाहनों की चपेट में आने से कई लोग घायल भी हो चुके है। हाईवे पर लगने वाले हथठेला संचालकों की ओर से सड़क पर गंदगी तो फैलाते ही है, सब्जी विक्रेता खराब सब्जियों को सड़क पर डाल देते है। इससे आवारा गायों का भी सड़क पर जमावड़ा लगा रहता है। कई गाये वाहनों की टक्कर से घायल भी हो चुकी है।
इस मामले में कस्बा के युवाओं ने प्रशासन को ज्ञापन देकर हाईवे पर हो रहे अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी। बावजूद प्रशासन एवं पुलिस की ओर से काई कार्रवाई नहीं की गई है।
मनियां. कस्बे में थाने के पास से तेरह पुलिया के पास तक अतिक्रमण से परेशानी बढ़ी।