पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में बने ३१६ भामाशाह एवं ४७३ आधार कार्ड

शिविर में बने ३१६ भामाशाह एवं ४७३ आधार कार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत विरौंधा में चल रहे भामाशाह शिविर में गुरूवार को 316 भामाशाह तथा 473 आधार कार्ड बनाए गए। शिविर में सुबह से ही ग्राम पंचायत के आस पास के लोग पहुंच गए। जिन्होंने अपने आधार कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लगे रहे। उसके बाद घंटों बाद लोगों का नंबर आया।

इस दौरान बुजुर्ग महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नायब तहसीलदार भगवतराम त्यागी ने बताया कि गुरुवार को ग्राम पंचायत के विभिन्न गांवों के लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। इास मौके पर 316 भामाशाह तथा 473 आधार कार्ड बनाए गए। उन्होंने बताया कि शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम शिवचरण लाल मीणा ने ग्रामीणों को योजना का अधिक लाभ उठाने का आहवान किया। इस मौके पर बीडीओ मदन लाल बैरवा, सचिव संदीप शर्मा, जीतेंद्र शर्मा, पटवारी मधु सक्सेना आिद कर्मचारी मौजूद रहे।

मनियां. शिविर में काउंटरों पर कार्ड के लिए लगी भीड़।