अहिंसा यात्रा का जिले में प्रवेश आज
मनियां. दिल्लीके लाल किले से 9 नबंबर को शुरू की गई अहिंसा यात्रा शुक्रवार को जिले की बरैठा सीमा में प्रवेश करेगी। जनसंपर्क संयोजक किशन डागलिया ने बताया कि अहिंसा यात्रा का उद्वेश्य सद्भावना, नैतिकता तथा नशा मुक्ति को लेकर शुरू की गई है। जो नेपाल तक पहुंचेगी। यात्रा की अगुवाई शांति दूत आचार्य महाश्रवण जी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को यात्रा का विश्राम मनियां क्षेत्र के बड़ा गांव तथा शनिवार को तोर दानियाल में होगा। यात्रा में करीब 100 से अधिक साधु संत एवं अन्य लोग शामिल हैं।