बंदरों के आतंक से लोगों का जीना दूभर
मनियां . तोरदानियाल गांव में बंदरों के आतंक से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बंदरों के इस कदर आतंक है कि लोग छतों पर भी नहीं जा पा रहे है। आलम यह है कि बंदरों के झुंड छतों पर बैठे रहते है, जो मौका देखकर बच्चों एवं बुजुर्गों पर हमला कर देते है। जिसकी शिकायत कई बार ग्राम पंचायत को दी गई, लेकिन अभी तक पंचायत की ओर से बंदरों को पकड़ने की कवायद शुरू नहींं हुई है। इससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण श्रीभगवान, विनोद, राजवीर, प्रवीण, शिवशंकर, हरिओम आदि ने बताया कि गांव में हाल ही में बंदरों ने निशांत एवं नीतू को काट लिया था। परिजनों ने दोनों को इंजेक्शन लगवाए है।
वही इन दिनों सर्दी के मौसम में घर की महिलाएं एवं बच्चे धूप लेने के लिए छत पर भी नही जा पा रही है। वही छतों पर लगे डिस की छतरियों को भी बंदर तोड़ रहे है। इसके लिए ग्रामीणों ने कई इंतजाम भी किए है।
उसके बावजूद बंदरों का आतंक बरकरार है। इस मामले में ग्राम पंचायत सरपंच रामा त्यागी ने बताया कि बंदरों के आतंक की शिकायतें मिल रही है। इसके लिए ग्राम पंचायत की ओर से बंदरों को पकड़वाने की जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।