पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरानी सड़क से भारी वाहनों की आवाजाही बंद हो

पुरानी सड़क से भारी वाहनों की आवाजाही बंद हो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनोहरपुर | कस्बेकी पुरानी सड़क पर बड़े वाहनों की रेलमपेल से नाराज ग्रामीणों के एक प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को थाना प्रभारी से मुलाकात की इस सड़क से जाने वाले भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की उन्होंने इस बाबत एक ज्ञापन भी थाना पुलिस को सौपा ग्रामीण सम्पूर्णानंद शर्मा,शंकरलाल मालाकार, भारत, चंद्रप्रकाश, सुरेश कुमार ने थाना प्रभारी निहाल सिंह को अवगत कराया कि थाने के सामने से गुजर रही पुरानी सड़क धूलेश्वर रोड पर कई सरकारी गैर सरकारी कार्यालय प्राथमिक विद्यालय है। जिनके बच्चों की आवाजाही इस सड़क मार्ग पर होती है।इसके बावजूद यहां पर टोल बचाने के लिए काफी मात्रा में बड़े वाहनों की आवाजाही हो रही है जिनकी संख्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है जिससे सड़क पर हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। तीन दिन पूर्व ही एक लोडिंग पिकअप गाड़ी ने एक विद्यालय के बच्चें के टक्कर मार दी थी। ग्रामीणों ने मांग की कि यहां भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए ।जिससे टोक के राजस्व चोरी पर रोक तो लगेगी ही साथ ही आम नागरिक भी अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगा। जिसपर थाना प्रभारी ने शीघ्र मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।