पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी

अस्पताल में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनोहरपुर | कस्बेके राजकीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में इन दिनों बीमारियों के कारण चिकित्सालय में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके कारण चिकित्सालय का आउटडोर 500 के पार हो गया। ऐसे में चिकित्सा प्रभारी ने सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को मौसमी बीमारियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में इन दिनों मौसम में परिवर्तन होने का प्रभाव राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी पड़ा है। यहां उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ने लगे हैं। पहले जो आउटडोर 250-300 के करीब था, वह बढ़कर 500 हो गया है। चिकित्सालय में भीड़ बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

चिकित्सालय प्रभारी एसएन धनकड़ ने बताया कि मौसम बदलने के साथ ही उल्टी-दस्त बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में मौसमी बीमारियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।