कलशयात्रा आज, भागवत कथा कल से
शहरके अशोक विहार पार्क में सोमवार से शुरू होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन रविवार को शाम 3 बजे गढ़ गणेश मंदिर से गणेश पूजन के बाद शाही लवाजमे के साथ कलशयात्रा निकाली जाएगी। यह शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंचेगी। आयोजक हरिनारायण शर्मा ने जानकारी देेते हुए बताया कि भागवत कथा सात दिन तक दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। इसमें वृदांवन धाम की कथा वाचक कृष्ण प्रिया कथा वाचन करेंगी तथा 21 सितंबर को भंडारा होगा।
निष्पक्षजांच की मांग
मनोहरपुर| कस्बेके स्वामी मोहल्ले के नाथूलाल शर्मा ने शनिवार को उपखण्ड अधिकारी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने कुर्सीनामा बनाने के मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।