पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी की निकासी हो तो मिले राहत

पानी की निकासी हो तो मिले राहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनोहरपुर | कस्बेके टोल प्लाजा के पास स्थित इंदिरा कॉलोनी के मुख्य रास्ते पर बारिश का पानी भरा होने से यहां के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने सचिव बहादुरसिंह को अवगत कराकर आम रास्ता ठीक कराने की मांग की है। इंदिरा कॉलोनी के मुख्य रास्ते में बारिश के पानी की निकास नहीं होने से पानी कॉलोनी के मुख्य रास्ते में भरा रहता है, जिससे लोगों को अपने घरों में पैदल जाने में भी जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बारिश के पानी की निकास की व्यवस्था करने के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया है, किंतु समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इससे नाराज ग्रामीण हरसहाय, उपेंद्र, सुरेश, रमेशचंद्र सहित कई लोगों ने विरोध किया। उन्होंने सचिव बहादुरसिंह को अवगत कराकर बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी की रास्ते से पानी निकासी की व्यवस्था कर रास्ते को ठीक नहीं किया गया तो आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा।

फागी. कस्बेके चकवाड़ा रोड पर निकासी के अभाव में तीन दिन से भरा बरसाती पानी। कस्बे के चकवाड़ा रोड पर पिछले दिनों हुई बरसात का पानी मुख्य सड़क पर निकासी के अभाव में भरा पड़ा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरे होने की शिकायत ग्रामीणों ने प्रशासन से की, लेकिन इसे निकाला नहीं जा सका।