- Hindi News
- नवलपुरा में एक लाख लीटर की टंकी तैयार, ग्रामीण पानी को तरसे
नवलपुरा में एक लाख लीटर की टंकी तैयार, ग्रामीण पानी को तरसे
ग्रामपंचायत नवलपुरा में एक करोड़ की पेयजल योजना स्वीकृत होने के बावजूद कई ढाणियों में पानी की सप्लाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया जलदाय विभाग के एईएन विशाल सक्सेना को अवगत कराकर पानी की समस्या के समाधान की मांग की।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नवलपुरा में कई स्थानों पर पानी की गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए 1 करोड़ की पेयजल योजना स्वीकृत की गई थी। जिसके तहत नवलपुरा पंचायत भवन के पास 1 लाख लीटर की पानी की टंकी बनाकर कई ढाणियों तक पानी की पाइप लाइन बिछाई गई थी। टंकी को भरने के लिए दो बोरिंग कराए गए थे। योजना में मामटोरी कला में भी एक पानी की टंकी बनाई गई थी।
इस योजना के तहत विभाग द्वारा बोरिंग चलाकर पानी की टंकी को भरकर भी देखा जा चुका है। ढाणियों तक टंकी से पानी की लाइन बिछा दी गई है। इसके बावजूद इस योजना में बनी पानी की टंकी से पानी की सप्लाई नहीं की जा रही और ही योजना को पंचायत के सुपुर्द किया जा रहा है। इससे नाराज ग्रामीण रोहिताश्व माली, रामस्वरूप, बाबूलाल सैनी,शंकर यादव, बाला सहाय, लालचंद यादव, राकेश सैनी सहित कई लोगों ने जलदाय विभाग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया जलदाय विभाग के एईएन विशाल सक्सैना से पेयजल योजना को शुरू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि पेयजल योजना से सप्लाई शुरू नहीं होने से कई ढाणियों में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस पर एईएन ने ग्रामीणों को शीघ्र योजना से पेयजल सप्लाई शुरू करने पंचायत को सुपुर्द करने का आश्वासन दिया है।
यहांबिछाई पानी की लाइन
ग्रामीणरामस्वरूप, शंकर, बाला सहाय ने बताया कि योजना के तहत मीणों की ढाणी, काला पीपल की ढाणी, टंकी से शंकर उप प्रधान के मकान तक, बलाइयों की ढाणी,लाड़ी वाली,बडवालियों की ढाणी, लालचंद भंगार के मकान तक आदि स्थानों पर पानी की लाइन बिछाई गई है, किंतु पानी की सप्लाई नहीं होने से लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा।
यहांं है पानी की समस्या
ग्रामीणरोहिताश्व सैनी ने बताया कि ढाणी मगवाली, टीबा वाली, मियाका वाली, कुम्हारों की ढाणी, पटेलों की ढाणी, साधु की ढाणी, खोस्या की ढाणी सहित कई स्थानों पर पानी की गंभीर समस्या है।
पशुओंके लिए भी नहीं पानी
ग्रामीणोंने बताया कि पानी की समस्या होने योजना को शुरू नहीं करने से कई ढाणियों में पशुओं के पीने का पानी भी न