पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंधी | राजकीयमाध्यमिक विद्यालय डांगरवाड़ा के छात्रों ने विषय अध्यापकों

आंधी | राजकीयमाध्यमिक विद्यालय डांगरवाड़ा के छात्रों ने विषय अध्यापकों

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंधी | राजकीयमाध्यमिक विद्यालय डांगरवाड़ा के छात्रों ने विषय अध्यापकों की मांग की और दौसा-मनोहरपुर हाइवे को डांगरवाड़ा में जाम करने का प्रयास किया। हाइवे जाम की सूचना पर आंधी थानाप्रभारी मुकुट बिहारी शर्मा मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाइश कर शांत किया। छात्रों ग्रामीण ने बताया कि लंबे समय से अंग्रेजी, हिंदी का विषय अध्यापक नहीं होने से पढ़ाई चौपट हो रही है। शारीरिक शिक्षक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद भी रिक्त है। आक्रोशित छात्रों ने विरोध प्रदर्शन कर विषय अध्यापक लगाने की मांग की।

छात्रों ने किया हाइवे जाम का प्रयास