नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, केस
थानाइलाके में गुरुवार एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दो युवकों पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता के पिता ग्राम गढ़ (अमावरा) हाल लांगडियावास निवासी ने बताया कि 9 फरवरी को वह अपनी प|ी के साथ पास ही एक ईंट भट्टे पर ईंट थापने गए हुए थे। दोपहर में उनकी बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान वहीं उनके साथ काम करने वाला महेश रैगर फुल्या कोली पानी पीने के बहाने नाबालिग के पास पहुंचे और उसे अकेला पाकर झोपड़ी में उसके साथ छेड़छाड़ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शाम को माता-पिता के आने पर नाबालिग ने आपबीती सुनाई। नाबालिग के पिता ने आमेर थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया।
मार्बलचोर तीन दिन के रिमांड पर
तूंगा| पुलिसने मार्बल चोरी के पांच आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया। थानाप्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि कस्बे में मार्बल की दुकान से पिकअप में मार्बल भरकर ले जाते पकड़े गए आरोपी महेन्द्र मीणा, रक मकेश उर्फ रामकेश मीणा, मानसिंह मीणा, ठंडीलाल मीणा एवं बलीराम मीणा को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस को आरोपियों से थाना क्षेत्र की चोरी की कई वारदातें खुलने की आस है।
रोडवेजबस के परिचालक से मारपीट
तूंगा| थानेमें गुरुवार को जयपुर ग्रामीण बस सेवा के परिचालक ने 12 से अधिक लोगों के खिलाफ रुपए छीनने एवं बस के शीशे तोड़ने का मामला दर्ज कराया। थानाप्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि जयपुर से ताजखां का बास के लिए चलने वाली ग्रामीण बस सेवा के परिचालक हरिमोहन मीणा निवासी ताजखां का बास ने मामला दर्ज कराया कि बुधवार शाम 7 बजे जयपुर से तूंगा की तरफ आते समय पीलिया गांव के पास चतरपुरा मोड़ पर किराए की बात को लेकर लालाराम मीणा सहित 12-13 साथियों के साथ लात-घुसों से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव में चालक शंभूसिंह भी मारपीट की चपेट में गया। इस दौरान परिचालक की वर्दी फाड़ दी तथा करीब सात हजार नकद, टिकट काटने की मशीन ले गए और बस के पीछे का शीशा भी तोड़ दिया। जाते समय चालक-परिचालक को जान से मारने की धमकी भी दे गए।
दुर्घटनामें तीन लोग घायल
मनोहरपुर| थानाइलाके के दौसा मोड़ के पास गुरुवार सुबह 6 बजे दिल्ली-जयपुर एनएच-8 पर बाइक टैंकर में टक्कर हो गई जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। बाद में घायलों को एनएचएआई की एम्बुलेंस कर्मचारियों ने चंदवाजी के निम्स हास्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार एक टैंकर दिल्ली से जयपुर जा रहा था कि अचानक दौसा मोड़ से रही बाइक से टकरा गया। इससे बाइक सवार झिरी प्रतापगढ़ निवासी रामफूल कुम्हार, रामप्रताप मीणा माधोगढ़ प्रतापगढ़ निवासी विपिन रैगर गंभीर घायल हो गए। मामले की सूचना पाकर थाना प्रभारी महावीर सिंह एनएचएआई के एम्बुलेंस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए निम्स चिकित्सालय में भर्ती कराया।
राष्ट्रीयराजमार्ग आधा घंटे रहा जाम : सड़कदुर्घटना के चलते दिल्ली से जयपुर एनएच-8 करीब आधा घंटे तक बाधित रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में एनएचएआई पुलिस के कर्मचारियों ने जाम खुलवाया।