पेयजल सप्लाई नहीं होने से रोष
मनोहरपुर | घासीपुराग्राम पंचायत में पानी सप्लाई के बोरिंग का स्टार्टर जलने से कई दिनों से गांव में पानी की गंभीर समस्या व्याप्त है, जिसके चलते लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने शनिवार को सरपंच को अवगत कराकर पानी की समस्या का समाधान करने की मांग की है। घासीपुरा गांव में पानी की सप्लाई का स्टार्टर 6 दिसम्बर को करंट दौड़ने से जल गया था। जिसे बाद से आज तक उसे ठीक नहीं कराया गया, जिससे गांव में पिछले आठ दिन से पानी की समस्या बनी हुई है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में पानी की सप्लाई नहीं होने जले हुए स्टार्टर को टीक कराने के लिए पंचायत कर्मचारी कैलाश बुनकर ने सरपंच ओमकारमल बुनकर को अवगत कराया था। किंतु गांव में पानी नहीं पहुंचा। पानी की सप्लाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया सरपंच ओमकारमल बुनकर से पानी की समस्या के समाधान की मांग की। इस बार में पंप चालक कैलाश बुनकर का कहना है कि स्टार्टर खराब होने से पानी की समस्या हुई है। इसके समाधान के लिए सरपंच को अवगत करा दिया गया है।
डायरेक्टरकनेक्शन से सप्लाई शुरू
सरपंचओमकारमल बुनकर का कहना है कि जलदाय कर्मचारियों को जला स्टार्टर सही कराने के लिए देकर पानी सप्लाई डायरेक्ट कनेक्शन के द्वारा शनिवार देर शाम को शुरू करवा दी है।