पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिताणु से अपहृत छात्र दिल्ली में मिला

चिताणु से अपहृत छात्र दिल्ली में मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानाक्षेत्र के गांव चिताणु की तेली ढाणी का लापता छात्र दिल्ली में मिला। उसे अज्ञात लोग कार में अपहरण कर अपने साथ ले गए थे। एक छात्र को उस समय अपहरण कर लिया जब वह परीक्षा देने मनोहरपुर जा रहा था।

अपहृत छात्र के अनुसार कार सवार बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया था और उसे दिल्ली ले गए। छात्र जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

जानकारी के अनुसार तेली ढाणी निवासी हंसराज मीणा पुत्र जगदीश प्रसाद मीणा मनोहरपुर एक निजी विद्यालय की कक्षा 12 का छात्र है। शुक्रवार को चंदवाजी बस स्टैण्ड से परीक्षा देने के लिए गया था लेकिन छात्र के स्कूल नहीं पहुंचने पर विद्यालय प्रशासन ने घर वालों को सूचना दी। देर रात तक भी छात्र जब घर नहीं लौटा तो परिजन थाने पहुंचे।

छात्र हंसराज मीणा ने बताया कि परीक्षा देने की जल्दी में वह चंदवाजी बस स्टैण्ड से एक काले शीशे की कार में बैठ गया था। थोड़ी दूर आगे जाने के बाद बदमाशों ने पता नहीं कब क्या सुंघाया वह बेहोश हो गया। दिल्ली के पास एक होटल पर गाड़ी खड़ी कर बदमाश जब चाय पीने गए हुए थे तभी अचानक उसे होश आया। चेत होते ही उसे लगा कि वह किन्हीं गलत हाथों में पड़ गया है। वह तुरंत गाड़ी से उतरकर भाग गया। करीब एक घण्टे तक भटकने के बाद वह दिल्ली के कृषि भवन पहुंचा जहां उसने गार्ड को आप बीती सुनाई।

गार्ड से मोबाइल लेकर उसने घर पर फोन किया तब घर वाले थाने की पुलिस छात्र को दिल्ली से लेकर आई।