गांव के विकास के लिए मंच गठित
मनोहरपुर| कस्बेके जुगलजी मंदिर में रविवार को गांव के समग्र विकास को लेकर युवाओं की बैठक हुई, जिसमें सभी धर्म जाति का एक मंच का गठन हुआ जिसका नाम मनोहर युवा जनजाग्रति मंच रखा गया। कस्बे में सर्वप्रथम मंच के माध्यम से रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय किया गया। तैयारियों एवं कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर 21 दिसंबर को मंदिर में फिर से बैठक करना तय हुआ।
कमलेश केशुका अशोक व्यास ने बताया कि मंच के माध्यम से बालश्रम, बाल विवाह एवं नशीली दवाइयों की रोकथाम, सार्वजनिक, धार्मिक स्थलों के पास सफाई कराने, गरीब असहाय लोगों की मदद करने सहित कई कार्य किए जाएंगें। बैठक में संपूर्णानंद कौशिक, हमराज खान, लीलाराम गुर्जर, भारत कुमावत, रवि कुमावत, कमलेश सोनी, अभय मुदगल, शिवम कमल शर्मा, राजेश शर्मा, मनीष असवाल, राकेश मिश्रा, नीरज आत्रेय, नितिन सु राका आदि मौजूद थे।