पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल

दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनोहरपुर | कस्बेके मुख्य बस स्टैण्ड पर दिल्ली से जयपुर राजमार्ग पर सोमवार रात एक कार का संतुलन खोने से वह सीमेंटेड बेरीकेड्स से टकरा गई जिससे दो लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को एनएचएआई की एम्बुलेंस से इलाज के लिए निम्स चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। एम्बुलेंस कर्मचारी लोकेश वर्मा ने बताया कि जलहरि वास मुंडावर निवासी सुनील कुमार बाबूलाल जाट अपनी कार से दिल्ली से जयपुर जा रहे थे कि अचानक संतुलन खोने से कार सीमेंटेड बेरिकेड्स से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए जिन्हें बाद में इलाज के लिए निम्स चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

बाइककी टक्कर से युवक जख्मी

मनोहरपुर | थानेमें अचरोल निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार को बाइक की टक्कर से अपने बेटे के घायल होने का मामला दर्ज कराया है। रामजीलाल रैगर ने बताया कि उसका पुत्र 27 अक्टूबर को दिल्ली से जयपुर जाने वाले हाइवे पर कस्बे के महिंद्रा शोरूम के पास खड़ा था कि अचानक पीछे से आए एक बाइक सवार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसको टक्कर मार दी जिससे उसका बेटा चोटिल हो गया।