पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छीपा समाज की 71 प्रतिभाएं सम्मानित

छीपा समाज की 71 प्रतिभाएं सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महादेवनगर पटेल काॅलोनी में श्री नामदेव छीपा समाज सेवा समिति बगरू के तत्वावधान में युवा अधिवेशन प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की 71 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

समिति महासचिव महेन्द्र कुमार उदयवाल ने बताया कि अध्यक्षता नामदेव छीपा समाज प्रांतीय अध्यक्ष छैलबिहारी दूनीवाल ने की। समाज विकास में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए नाथूलाल जाजपुरा तथा श्रवण लाल पटेल को समाज भूषण से सम्मानित कर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। युवा समिति के नए पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। राज्य स्तरीय सेमिनार के दौरान उच्च शिक्षा, रोजगार परंपरागत उद्योग हाथ ठप्पा छपाई एवं कौशल उन्नयन पर अतिथियों ने युवाओं को मार्गदर्शन दिया। समारोह में समाज के राष्ट्रीय राज्य पुरस्कार से अलंकृत, उच्च शिक्षा, तकनिकी एवं व्यावसायिक शिक्षा सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों की 71 प्रतिभाओं का माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इसी दौरान समिति के तत्वावधान में देवउठनी एकादशी पर होने वाले पंचम आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए पदमश्री पुरस्कार प्राप्त रामकिशोर डेरावाला ने 3 लाख 51 हजार तथा श्याम लाल, श्रीराम जरथल्यां मनोहरपुर वालों ने 31 हजार रुपए का सहयोग करने की घोषणा की। समारोह के मुख्य अतिथि मसूदा एसडीओ अनिता टेलर थी तथा विशिष्ट अतिथि ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. राधेश्याम छीपा, शिल्प गुरु श्रीलाल जोशी, पदम श्री रामकिशोर डेरेवाला, बूटासिंह धोरेटियां, चौथमल शुक्ला, चिरंजीलाल मेड़तवाल, राजेन्द्र तोणगरियां, सुरेश गंगवाल, बनवारी लाल डिगीवाल तथा रामरतन धनोपियां थे। समिति के अध्यक्ष हनुमान सहाय जाजपुरा, हनुमान सहाय मेड़तवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवान सहाय छीपा तथा भागीरथ महरावदियां ने अतिथियों का स्वागत किया।

बगरू. ्विवाहसम्मेलन के लिए सहयोग करने वाले पदमश्री रामकिशोर को सम्मानित करते अतिथि।