पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेंगू का तीसरा और मरीज मिला

डेंगू का तीसरा और मरीज मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खोजावाला गांव में बुखार का प्रकोप

मनोहरपुर|घासीपुराग्राम पंचायत के ग्राम खोजावाला में 10 दिन से डेंगू बुखार का प्रकोप चल रहा है। इसके चलते छह गंभीर लोगों को जयपुर के एसएमएस हास्पिटल में रेफर कर दिया और करीब 12 लोग बुखार से पीड़ित है। चिकित्सा विभाग के अभी तक कोई सुध नहीं लेने से क्षेत्रवासियों में रोष है।

येहैं बीमार

गांवमें अभी भी हेमलता प|ी दिनेश कुमार, मधु पुत्री बद्रीनारायण, सुशीला प|ी बनवारीलाल, मगनी प|ी कल्याण सहाय, रामकरण पुत्र सेढूराम सहित करीब 12 लोग बुखार से पीड़ित है।

दोदिन में चिकित्सक नहीं लगाया तो आंदोलन

दिनेशकुमार, गुलाब बुनकर, रामचंद्र, कल्याण आदि ने चिकित्सा विभाग को चेताया कि यदि दो दिन में गांव में कोई चिकित्सक नहीं लगाया गया तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे। इसके अलावा उन्होंने ब्लाक सीएमएचओ डॉ. हंसराज भदालिया को मामले से अवगत कराकर गांव में फोगिंग सफाई कराने की मांग की।

ये हैं जयपुर भर्ती

गांवका विशाल पुत्र बद्रीनारायण बुनकर, चित्रांशु पुत्र लक्ष्मीनारायण, रितिक पुत्र हरिनारायण बुनकर, जितेन्द्र पुत्र हनुमान बुनकर, रामेश्वर पुत्र नारायण यादव, महेश कुमार पुत्र कजोड़मल, मोहनलाल पुत्र साधुराम जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती है। इन सभी की प्लेट रेट 10 हजार से कम थी। कुछ को डेंगू की पुष्टि हुई है।

भास्कर न्यूज | विराटनगर

चिकित्साविभाग की लापरवाही के चलते कस्बे में मौसमी बीमारियां थमने का नाम नहीं ले रही है। इंद्रा हास्पिटल के पास की कालोनी में पहले भी डेंगू के दो मरीज मिलने और कई लोग बुखार से पीड़ित होने के बावजूद कॉलोनी वासियों की विभाग ने कोई सुध नहीं ली। इसके कारण जहां कॉलोनी में तीसरा डेंगू का मरीज मिलने के बावजूद कोई एहतियाती कदम नहीं उठाने से लोगों में विभाग के प्रति रोष है। ग्रामीण फूलचंद सैनी ने बताया कि उसके भाई लल्लूराम सैनी को 25 सितंबर को बुखार आने पर कस्बे के सरकारी अस्पताल में दिखाया गया। कोई सुधार नहीं होने पर कस्बे के इंद्रा हास्पिटल में भर्ती कराया मगर यहां भी राहत नहीं मिलने पर उसे जयपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसे डेंगू होने की पुष्टि कर उपचार शुरू कर दिया।

येभी हुए शिकार

कॉलोनीमें इंद्राज सैनी के पुत्र सचिन, नवीन पुत्री निकिता, शानू पुत्र रामकुंवर, अशोक पुत्र रो