- Hindi News
- हजरत सैयद लाल खां का उर्स आज से, कुल की रस्म कल से
हजरत सैयद लाल खां का उर्स आज से, कुल की रस्म कल से
मनोहरपुर | हजरतसैयद लाल खां बाबा विकास समिति की प्रदेश अध्यक्ष सूफी निजामुद्दीन कादरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें स्थानीय सैयद बाबा मार्केट में हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत सैयद लाल खां बाबा का 672वां 2दिवसीय वार्षिक उर्स 10 फरवरी को बुलंद गेट पर झण्डा फहराने के साथ प्रारम्भ होकर 11 फरवरी को कुल की रस्म के साथ सम्पन्न होगा।
उर्स कमेटी के जाफर अजीज लोहानी ने बताया कि पहले दिन सुबह 7 बजे बुलंद गेट पर झण्डा फहराने के साथ जायरीनों के जत्थे आना प्रारम्भ होंगे। सुबह 9 बजे कुरान रब्वानी होगी। शाम 5 बजे बाद मोहल्ला तोपचीवाडा़ में हजरत करीम शाह बाबा के दरगाह परिसर से चद्दर का जुलूस सूफी निजामुददीन कादरी के नेतृत्व में प्रारम्भ होगा जो कस्बे के प्रमुख मार्गो से होते हुए कव्वालों के संग सैयद बाबा मार्केट पहुंचेगा। इस दौरान कलंर मंलगों की टोली कव्वाली पर झूमते हुए हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। शाम 7 बजे जायरीनों की उपस्थित में चद्दर चढा़ने की रस्म अदा होगी। रात्रि 10 बजे के बाद मिलादुन्न नवी कमेटी नात-ऐ-रसूल कार्यक्रम होगा।