मनोहरपुर में मरीज को दी अवधिपार की दवा
मनोहरपुर | राजकीयसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक मरीज को निशुल्क दवा वितरण योजना में उसे एक्सपायरी डेट दवा दे दी। तीन दिन बाद भी दवा ने असर नहीं किया तो मरीज के परिजनों ने दवा को गौर से देखा तो दवा की समय अवधि निकली पाई गई। परिजनों ने मामले की शिकायत चिकित्सा प्रभारी एसएन धनकड़ ब्लाॅक सीएमएचओ हंसराज भदालिया से कर कार्रवाई की मांग की। बिशनगढ़ निवासी छीतरमल के बुखार, जुकाम उल्टी की शिकायत होने पर 4 फरवरी को मनोहरपुर चिकित्सालय में चिकित्सक धनकड़ को दिखाया था। इस पर उन्होंने मरीज को देखकर पर्ची में एरिथोमाइसिन स्टीरेट की गोलियां लिखी थी। 6 जून 2014 को ही अवधि खत्म हो गई दवा उसे दे दी गई।