- Hindi News
- बिशनगढ़ गांव में मिला पॉजिटिव, घर घर सर्वे
बिशनगढ़ गांव में मिला पॉजिटिव, घर-घर सर्वे
भैंसावा|क्षेत्रके सरकारी गैर सरकारी स्कूलों में मंगलवार को राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय के प्रभारी वैद्य लक्ष्मीनारायण वर्मा ने स्वाइन फ्लू रोग के लक्षणों, कारणों के बारे में बताया। उन्होंने सावधानी रखने के दिशा निर्देश दिए तथा खांसी, जुकाम होने पर छींकते खांसते समय मुंह पर कपड़ा रखने की सलाह दी। प्रार्थना सभाएं नहीं करने की हिदायत दी गई।
भास्कर न्यूज | मनोहरपुर
बिशनगढ़गांव में स्वाइन फ्लू का पॉजीटिव मरीज मिला है। पीड़ित का वर्तमान में जयपुर एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। एएनएम मिनी थॉमस ने बताया कि जयपुर मुख्यालय से सूचना मिली कि बिशनगढ़ निवासी कमला प|ी सोहन लाल कुम्हार के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है जिसका सवाईमानसिंह अस्पताल जयपुर में इलाज चल रहा है। एएनएम ने बताया कि मनोहरपुर चिकित्सालय प्रभारी डॉ.एस.एन.धनकड़ के निर्देश में गांव में घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। पीडि़ता के घर एवं मोहल्ले में भी सर्वे किया जा रहा है।
मैड़|क्षेत्रके पूरावाला, मालीवाड़ा, तालवा, बिहाझर, जोधूला, श्यामपुरा, दूदी आमलौदा क्षेत्र में चिकित्सा विभाग टीम ने घर घर स्वाइन फ्लू को लेकर सर्वे किया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. दयाराम जाट ने बताया कि क्षेत्र में अब तक लगभग 500 घरों का टीम ने सर्वे किया। क्षेत्र के उपस्वास्थ्य केन्द्रों के अधीन गांव-ढाणियों में चिकित्सा टीम लगातार पहुंचकर पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि घरों में खांसी, जुकाम, सिरदर्द के मरीजों को नि:शुल्क दवा देकर उपचार किया जा रहा है। भारतीय किसान संघ के डालचंद गुर्जर, नेपालसिंह तंवर, रामप्रसाद सैनी ने बताया कि चिकित्सा विभाग स्वाइन फ्लू को लेकर कितना भी सजग हो, लेकिन अस्पताल में कर्मचारियों की पूरी व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को इलाज करवाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। चिकित्सा प्रशासन से रिक्त पदों को तुरंत भरने की मांग की।
मंमाणा|स्थानीयराजकीय आयुर्वेदक औषधालय में वैद्य धर्मराज मीणा के निर्देश में ग्रामीणों सरकारी निजी स्कूली विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। मीणा ने ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी दी।
हिंगोनिया|ग्रामभोजपुरा कलां के राजकीय माध्यमिक विद्यालसय में प्रधानाध्यापक मोतीलाल रैगर की अध्यक्षता में आयुर्वेदिक औषधालय के डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा ने लगभग 1 सौ 50 विद्यार्थियों को काढ़ा पिलवाया गया। विद्यार्थियों के साथ-साथ ग्रामीणों ने भी काढ़ा का सेवन किया।
नेत्रचिकित्सा शिविर 23 को
विराटनगर|सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र में 23 फरवरी को निम्स मेडिकल कॉलेज एवं जिला अंधता नियंत्रण समिति की ओर से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर होगा। डॉ.महेश कुमार ने बताया कि 23 फरवरी को मरीजों को नेत्र परामर्श दिया जाएगा। इसके बाद ऑपरेशन योग्य मरीजों का 24 फरवरी को ऑपरेशन किया जाएगा।