हरियाणा रोडवेज चालक ट्रक ड्राइवर में मारपीट
थाना इलाके के टोल प्लाजा पर दिल्ली से जयपुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपहर 1 बजे एक हरियाणा रोडवेज ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस पर दोनों के चालकों ने बीच सड़क पर अपने वाहन खडे़ कर झगड़ा करने लग गए। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग करीब आधा घंटे जाम रहा। बाद में पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर चालकों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।
एएसआई महावीर सिंह ने बताया कि दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल के पास एक हरियाणा रोड़वेज की बस ट्रक में टक्कर हो गई। इस पर हरियाणा रोडवेज का चालक बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर ट्रक ड्राइवर से मारपीट कर हंगामा करने लग गया। गाड़ी के चालक ने करीब आधा घंटे तक जमकर हंगामा किया। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। बाद में मामले की सूचना पाकर थाना पुलिस के एएसआई महावीर सिंह रूट पैट्रोलिंग के अधिकारी मुकेश यादव मौके पर पहुंचे ट्रक हरियाणा रोडवेज को जब्त कर हरियाणा रोडवेज के चालक चरखी दादरी निवासी ब्रिजेश कुमार जाट ट्रक चालक ब्यावर निवासी रूपसिंह दोनों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हरियाणा रोडवेज के चालक का निम्स चिकित्सालय में मेडिकल भी कराया।
मनोहरपुर. टोलप्लाजा पर मारपीट के दौरान एकत्रित लोग।
मनोहरपुर. टोलप्लाजा पर हरियाण रोडवेज के चालक ट्रक चालक के बीच मारपीट के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम।