सीएम को चेक भेंट
मनोहरपुर. जलस्वावलंबन योजना में विकास कार्य का जायजा लेने मनोहरपुर आई मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को कस्बे की जगदम्बा विहार काॅलोनी के मालिक ने विकास कार्य करवाने के लिए 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता का चेक दिया। मनोहरपुर के खारिया नले के पास जल स्वालंबन योजना में चल रहे जलसंग्रहण टैंक का जायजा लेने के दौरान जगदंबा विहार काॅलोनी के मालिक भामाशाह रितेश शर्मा बाबूलाल शर्मा बागड़ा ने जल स्वावलंबन योजना में विकास कार्य करवाने के लिए 51 हजार रुपए की राशि का चैक वितरित किया।