पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

न्यूज इनबॉक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज इनबॉक्स

चौमू. अग्रवालधर्मशाला में रविवार को शिविर में रक्तदान करते युवक।

चौमू में 128 यूनिट रक्त एकत्र

चौमू|शहरकी अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को अग्रवाल समाज की ओर से अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर हुआ। इस दौरान 128 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। डॉ.ओम प्रकाश धमोड़ ने कहा कि रक्त की एक बूंद मानव का जीवन बचा सकती है। इसलिए अधिक से अधिक रक्तदान करना चाहिए। राजेन्द्र अग्रवाल, अशोक बंसल, श्याम सर्राफ, रमेश धमोड़, मातादीन अग्रवाल, कैलाश बजाज, मनीष गोयल, गोपाल बजाज, संदीप अग्रवाल, राहुल गुप्ता, विष्णु जिंदल, पदमचंद्र जैन आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

चिकित्साशिविर में 656 मरीजों का उपचार

धौला|कस्बेके बस स्टैण्ड पर रविवार को जयपुर जिला स्वास्थ्य समिति अंधता एवं निदान सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर हुआ। संयोजक गजानंद गुर्जर ने बताया कि शिविर में 300 रोगियों का परीक्षण हुआ। जमवारामगढ़ विधायक जगदीश नारायण मीणा सरपंच घनश्याम सैनी, चन्दा राम मीणा ने शिविर का अवलोकन किया इसी प्रकार ताला के प्राथमिक विद्यालय परिसर में एडवांटेज इंडिया के चिकित्सा शिविर में 356 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

बाढ़पीड़ितों की सहायतार्थ कवि सम्मेलन 27 को

किशनगढ़-रेनवाल|जम्मू-कश्मीरमें बाढ़ पीडितों की सहायतार्थ कवि सम्मेलन शहर के राजकीय सी.सेकंडरी स्कूल के खेल मैदान पर 27 सितंबर को होगा। रेनवाल यूथ क्लब द्वारा आयोजित इस कवि सम्मेलन में श्रीराम गोडेश्वर, गौरस प्रचंड, शालिनी जैन, राजेन्द्र पंवार, श्याम पाराशर, सोहन दान चारण, हरिओम, मास्टर लोकेश आदि कवि शामिल होंगे। कवि सम्मेलन में एकत्र चंदे की राशि प्रधानमंत्री आपदा कोष में बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए भिजवाई जाएगी। डॉ. मुकेश शर्मा, डी.एस.शेखावत, जितेन्द्र गोयल, द्वारका प्रसाद सरोज, शिवकुमार कुमावत, भींवाराम डोड़वाडिया, वीरेंद्र मिश्रा, रविन्द्र सिंह शेखावत, डॉ. रामप्रसाद लाखराण, संजय तोतला, राजेश रावत, दौलत सिंह खंगारोत, लक्ष्मीकांत तोतला, रमेश शर्मा, मधु शर्मा, बाबूलाल रणवा आदि मौजूद थे।

चोरीका आरोपी दो दिन के रिमांड पर

मनोहरपुर|नवलपुरागांव के एक घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी को थाना पुलिस ने रविवार को