शिविर के अंतिम दिन उमड़ी भीड़
मनोहरपुर | नवलपुराग्राम पंचायत के आईटी सेंटर में सरपंच तीजा देवी गुर्जर की अध्यक्षता में चल रहे भामाशाह नामांकन शिविर के अंतिम दिन शुक्रवार को भामाशाह कार्ड बनाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इसमें 257 लोगों के कार्ड बनाए गए। नायब तहसीलदार मनोहरपुर प्रेमसिंह ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सचिव सावित्री देवी ने बताया कि शिविर में 646 लोगों के 257 भामाशाह कार्ड, 140 लोगों के आधार कार्ड, 41 लोगों की पेंशन 210 लोगों के बैंक खाते खोले गए। शिविर का अंतिम दिन होने से दिनभर भीड़ रही। पूर्व सरपंच गणपतलाल गुर्जर, सचिव बालकृष्ण लाटा, गणेश नारायण शर्मा, बहादुरसिंह, पटवारी बाबूलाल, कृषि पर्यवेक्षक हनुमान सहाय आदि मौजूद थे।