युवाओं को ज्यादा मौके दें उद्योगपति
कस्बेके रीको क्षेत्र में शुक्रवार शाम रीको एसोसिएशन भवन का मुख्य अतिथि चौमू विधायक रामलाल शर्मा ने शिलान्यास किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि कालाडेरा में विकसित हुए औद्योगिक क्षेत्र से कालाडेरा सहित आसपास के ग्रामीणों को रोजगार मिला है। उद्योगपतियों को चाहिए कि वे क्षेत्र के युवाओं को ज्यादा अवसर दें, ताकि रोजगार मिलने से क्षेत्र में विकास की गति बढ़ सके। यहां उद्योगपतियों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे क्षेत्र में फैक्ट्री लगाने वालों को परेशानी नहीं होगी। विधायक ने उद्योगपतियों द्वारा बताई समस्याओं का शीघ्र समाधान करानेका आश्वासन दिया। अध्यक्षता करते हुए रीको एसोसिएशन अध्यक्ष सी.एम.जांगिड़ ने कहा कि उद्योगपतियों को औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने विधायक को औद्योगिक क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के बारे में भी बताया। उद्योगपति बनवारी लाल शर्मा ने क्षतिग्रस्त सड़कों का मामला रखा। सचिव शिवराम बूरी ने अतिथियों का आभार जताया। साधुराम कुमावत, इंद्रपाल सिंह यादव, जितेन्द्र सैनी, सायर सिंह शेखावत, सिराजुद्दीन तेली आदि उपस्थित थे।
लावािरसकिशोर मिला (मनोहरपुर) : टोलप्लाजा पर शुक्रवार को लावारिस घूमते बच्चा मिला है। यूपी के बिजनौर के 15 वर्षीय किशोर को आईटीआई में पढ़ने जाने के दौरान कोई ट्रक चालक यहां ले आया था।
कालाडेरा. शिलान्यासकरते विधायक।