पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िकसानों को खेती की बताई नवीन तकनीक

िकसानों को खेती की बताई नवीन तकनीक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोड़ीगांव में बुधवार को भारत सरकार के कृषि विभाग की ओर से कृषक संगोष्ठी आत्मा का आयोजन किया गया, जिसमें 120 किसानों को खेती की नवीनतम विधियों के बारे में जानकारी दी गई।

शिविर के कन्वीनर लोकेंद्र सिंह ने वैज्ञानिक तकनीकी कमियों का परिचय करवाया। सहायक कृषि अधिकारी रामवतार बराला कृषि पर्यवेक्षक हनुमान सहाय यादव ने विभाग द्वारा किसानों को दी जाने वाली सरकारी सुविधाओं के बारे में बताया। उद्यान विभाग के कल्याण सिंह ने खेती के लिए जल के समुचित प्रबंधन संरक्षण पर बल दिया। कृषि विशेषज्ञ लल्लूराम ने फसल चक्र, उत्पादन जैविक खेती के बारे में जानकारी दी। कृषि अनुसंधान केंद्र से आए डा. दिनेश कुमार यादव ने आगामी सब्जियों की उन्नत किस्मों,मलचिंग का प्रयोग,नर्सरी में कीट प्रबंधन,ग्रीन हाउस लगाने के बारे में जानकारी दी। महिला कृषकों के खेती में प्रोत्साहन हेतु कृषि पर्यवेक्षक हनुमान,भवानी सिंह,विषय विशेषज्ञ कल्याण सहाय ने कृषक रूचि समूह के गठन आय में वृद्धि के उपाय सुझाए। शिविर के दौरान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें विजेता किसानों को उपहार दिए गए।

टसकोलामें पावर कट

पावटा| टसकोलागांव में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। लोगों ने बताया कि गत दिनों से बिजली कटौती होने से पेयजल किल्लत हो रही है वहीं दूसरी तरफ बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। कई बार अवगत कराने के बाद भी सुधार नहीं किया जा रहा है। टसकोला की सप्लाई बुचारा फीडर से जुड़ी हुई जो सबसे पुरानी लम्बी लाइन है। आए दिन फाल्ट आने से कई घंटे सप्लाई ठप रहती है।