तहसीलदार के समक्ष विरोध करना पड़ा महंगा
तहसीलदार के समक्ष विरोध करना पड़ा महंगा
मनोहरपुर|हरिकिशनपुरागांवमें खातेदारी भूमि पर तारबंदी करवा रहे विराटनगर तहसीलदार के समक्ष विरोध करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। हरिकिशनपुरा गांव में भूमि विवाद के चलते विराटनगर तहसीलदार बेनीप्रसाद खातेदार की भूमि पर तारबंदी करवा रहे थे कि पालड़ी निवासी कजोड़मल रैगर चौथमल ने तहसीलदार के समक्ष विरोध किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
दुकानेंबंद करे भागे व्यापारी
चंदवाजी|कस्बेमें बुधवार को सेल्स टैक्स विभाग की टीम की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के डर के कारण कुछ दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। सेल्सटैक्स विभाग जयपुर के एसीटीओ राजेश बडग़ुर्जर डिप्टी कमिश्नर पवन कुमार कस्बे के बसस्टैंड पर दुकानों की जांच के लिए पहुंचे। सेल्स टैक्स जांच की खबर फैलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई व्यापारी अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। विभाग की टीम ने चौमू रोड श्याम बाजार में एक दुकान पर स्टॉक गोदामों की जांच कर रिपोर्ट तैयार की। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई से व्यापारियों में भय बना रहा।