पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रागपुरा में हाइवे से अितक्रमण हटाना शुरू

प्रागपुरा में हाइवे से अितक्रमण हटाना शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशासनएनएचएआई के संयुक्त तत्वावधान में पावटा नायब तहसीलदार के निर्देशन में बुधवार को हाइवे के ललाना मोड़ से बड़नगर मोड़ तक सड़क किनारे पर किए गए कच्चे पक्के निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। नायब तहसीलदार रेखा यादव ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर हाइवे के किनारे हो रहे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

गिरदावर मोहन भारद्धाज, पटवारी पृथ्वी सिंह, पीसीपीएल प्रबन्धक मुकेश यादव मय पुलिस जाब्ता एवं क्रेन जेसीबी मशीन सहित कार्रवाई की। इस दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया, लेकिन पावटा नायब तहसीलदार रेखा यादव की समझाइश पर शांत होकर स्वतः: ही अतिक्रमण हटाने में जुट गए।

00जयपुर-दिल्ली एनएच-8 से हटाए अतिक्रमण

पावटा. जयपुर-दिल्ली एनएच-8 पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नायब तहसीलदार पुलिस प्रशासन के सहयोग से बावडी पावटा क्षेत्र से अतिक्रमण हटाए। इस दौरान ढाबा मालिकों के छप्पर, टीनशेड साइन बोर्ड जेसीबी मशीन की सहायता से हटाए गए। भारी पुलिस प्रशासन को देखकर किसी ने भी विरोध नहीं किया जबकि कुछ दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटा लिए। अतिक्रमण हटाने के दौरान एनएचएआई के अधिकारियों के अलावा नायब तहसीलदार, पटवारी पृथ्वी सिंह शेखावत सहित पुलिस जाब्ता मौजूद था।

ग्रामीणोंने िकया प्रदर्शन

मनोहरपुर| टोड़ीगांव की अरकुटी की ढाणी के आम रास्ते पर अतिक्रमण से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया और मामले की एसडीएम राधेप्रताप सिंह को जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने तहसीलदार को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। टोड़ी गांव में बंशीधर जींजवाडिय़ा के बाड़े से लेकर रामजीलाल गठाला की ढाणी की ओर जाने वाले आम रास्ते में कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया। इससे पानी की निकासी बंद हो गई। आम रास्ते में पानी भरा होने अतिक्रमण से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीण राकेश, रामजीलाल, महेश कुमार, सुरेन्द्र, पवन, हरिओम आदि ने अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर विरोध- प्रदर्शन किया। तहसीलदार को आम रास्ते में अतिक्रमण होने पर तुरंत अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए है। ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर पंचायत सचिव को भी ज्ञाप