प्रतिभाओं का सम्मान
मनोहरपुर| कस्बेकी श्री कृष्ण विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल में मंगलवार को प्रतिभावान एवं एक्सीलेंट स्टूडेंट्स का सम्मान समारोह संस्था निदेश राजेंद्र यादव के मुख्य अातिथ्य, प्रधानाचार्य अर्जुनलाल गुर्जर की अध्यक्षता एवं सचिव रामकिशन यादव के विशिष्ट आतिथ्य में प्रतिभा एवं एक्सीलेंट विद्यार्थियों का अवार्ड समारोह आयोजित हुआ। संस्था निदेशक राजेंद्र यादव ने कहा कि उनकी संस्था प्रतिभाओं को तलाशने के बजाय तराशने में विश्वास रखती हैं, उन्हाेने कहा कि प्रतिस्पर्धा के युग में सम्मान से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने में हौसला मिलता है। इस मौके पर 12 वीं विज्ञान वर्ग में अव्वल चल रहे विद्यार्थियों को मैडल एक्सीलेंट स्टूडेंट्स काे प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पवर िवज्ञान वर्ग की आरती यादव, भारती निर्मल को गोल्ड मेडल, आरुषि चौधरी पूजा चौहान को सिल्वर मेडल, सिया शर्मा एवं किरण बेनीवाल को कांस्य मेडल एक्सीलेंट अवार्ड से नवाजा गया। मंच संचालन सर्वेश शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में व्याख्याता सुबेसिंह, राजेंद्र कुलदीप, विनोद गुप्ता, सीमा गुप्ता, प्रकाश शेखावत, संजय कुमावत, कपिल, राकेश यादव, ठाकुरदास, सुरेंद्र यादव, कमलेश यादव, गोविंद शर्मा सहित कई विद्यार्थी एवं अभिभावक मौजूद थे।
मनोहरपुर.कस्बे कीश्री कृष्ण विद्या मंदिर सी.से. स्कूल में प्रतिभावान एवं एक्सीलेंट स्टूडेंट्स को सम्मानित करते अतिथि।