पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कक्षा 12वीं के विदाई समारोह में झूमे विद्यार्थी

कक्षा 12वीं के विदाई समारोह में झूमे विद्यार्थी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनोहरपुर | कस्बेके होद की पाल स्पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को प्रधानाचार्य मुखराम चांदोलिया की अध्यक्षता में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को विदाई समारोह मनाया गया।

व्याख्याता बसंत शर्मा ने बताया कि कक्षा 11 के छात्रों ने 12 के बच्चों के तिलक लगाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया। विद्यार्थियों की और से विभिन्न रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य मुखराम चांदोलिया ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत ओर मन लगाकर अध्यन कार्य करने को कहा।

मैड़पंचायत में 205 सीडिंग

मैड़ | स्थानीयग्राम पंचायत मुख्यालय के अटल सेवा केन्द्र पर मंगलवार को सरपंच संतोष कुमार मोदी की देखरेख में भामाशाह, राशन कार्ड सीडिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें दो दिवस में 205 लोगों के राशन कार्ड सीडिंग किए गए। महेश कुमार जाट ने बताया कि सीडिंग के दौरान पंचायत क्षेत्र के परिवारों ने लोगों ने मुख्यालय पर पहुंचकर सिडिंग में हिस्सा लेकर राशन कार्ड इन्द्राज करवाए। इस मौके पर नवल किशोर अग्रवाल कन्हैयालाल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...