बैरवा ढाणी में बाबा रामदेव शिव पंचायत की प्राण प्रतिष्ठा
फागी. बाबारामदेव शिव पंचायत की प्रतिष्ठा से पहले महिलाओं ने िनकाली कलश यात्रा।
फागी | उपखण्डक्षेत्र के ग्राम सुल्तानिया में बसी बैरवा ढाणी में बाबा रामदेव महाराज शिव पंचायत की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रात: 101 महिलाओं ने अपने सिर पर कलश धारण कर निज मन्दिर से कलश यात्रा शुरू हुई जो ग्राम के मुख्य मार्गों से होती हुई बैंड बाजे की मधुर धुन में बाबा रामदेव मन्दिर पहुंची। उसके बाद बाबा रामदेव शिव पंचायत की मूर्तियों की जय बाबा रामदेव भोले नाथ के उद्घोष के साथ प्राण प्रतिष्ठा हुई। समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस के युवा नेता प्रशान्त बैरवा ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में भामाशाहों काे आगे आकर सहयोग करना चाहिए। साथ ही ऐसे कार्यक्रमों से समाज एक सूत्र में बंधता है। समारोह की अध्यक्षता बैरवा समाज के अध्यक्ष कजोड़ बीची ने की। इस मौके पर समाज सेवी राजकुमार बैरवा, मांदी सरपंच कान्तादेवी बैरवा, गंगाराम बैरवा, नन्दलाल ठेकेदार सहित समाज के पंचपटेल उपस्थित थे।
मूर्तिस्थापना को लेकर निकाली कलश यात्रा
मनोहरपुर|उदावालागांव की राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती माता की मूर्ति स्थापना को लेकर गुरूवार को महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई सरस्वती की मूर्ति को नगर भ्रमण करवाया गया। कान्हाराम बाड़ीगर ने बताया कि भामाशाह पूर्व व्याख्याता रामचंद्र यादव के सहयोग से विद्यालय परिसर में सरस्वती की मूर्ति स्थापना करवाई जा रही है जिसको लेकर गुरूवार को सुबह सवा 11 बजे थाना के पास से गाजे बाजे के साथ महिलाओ की कलश यात्रा निकाली गई जो मुख्य मार्गो से होते हुए विद्यालय परिसर पहुंची। इस दौरान मूर्ती को नगर भ्रमण करवाया गया। मूर्ती की स्थापना शुक्रवार को सुबह 10 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ करवाई गई। इस दौरान गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।