पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • द्वि धारा पथ संचलन में झलकी राष्ट्रीयता की भावना

द्वि-धारा पथ संचलन में झलकी राष्ट्रीयता की भावना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ का द्वि धारा पथ संचलन रविवार को मकराना शहर में आयोजित हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों में खासा उत्साह नजर आया। सैकड़ों की तादाद में मौजूद आरएसएस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीयता का परिचय देते हुए एकता की मिसाल पेश की। नन्हें-मुन्नों से लेकर बुजुर्ग कार्यकर्ताओं ने पूर्ण गणवेश में समयबद्ध सदे कदमों से पथ संचलन में पूरे जोश से भाग लिया। स्वयंसेवकों का सुबह 11 बजे गहलोत कॉलोनी हयात होटल के पास इंदौरा वाटिका में एकीकरण हुआ। इसके बाद 11:53 बजे गहलोत कॉलोनी से संचलन रवाना हुआ जो कि आरओबी के नीचे से होते हुए अस्पताल रोड, न्यायालय मार्ग, एसबीबीजे बैंक गली, रेलवे स्टेशन, सिनेमा गली, जयशिव चौक, पाबूजी का चबूतरा, सदर बाजार, चारभुजा रोड होते हुए 12 बजकर 23 मिनट पर एलएमबी होटल तिराहा पहुंचा। दूसरा संचलन 11:30 बजे इंदौरा वाटिका से रवाना होकर राजकीय माध्यमिक विद्यालय नंबर एक, त्रिमूर्ति मंदिर, बरबड़ चौक, झालरा तालाब रोड, बाइपास, आरओबी पुलिया, बाइपास तिराहा, गौड़ाबास होते हुए सही 12:23 बजे एलएमबी होटल तिराहा पर पहले संचलन के साथ मिल गया। यहां से स्वयंसेवक लयबद्ध क्रम में न्यायालय मार्ग स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे।

जीपों पर सजाई झांकी

संचलनके पीछे चल रही जीपों में गुरु गोलवलकर एवं डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार की झांकी सजाई गई थी। इस दौरान लाडनूं, डीडवाना, मेड़ता सिटी परबतसर से कुल आठ घोष आए थे।

पुष्पवर्षा से किया स्वागत

पथसंचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। अस्पताल रोड पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री यूसुफ लोहार के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने संचलन पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान अब्दुल कयूम, अफजल भाटी, मजहर हुसैन गैसावत, अब्दुल समद चौहान, शब्बीर अहमद गैसावत, आलम हुसैन बिसायती, हुसैन, अनवर लोहार, डॉ. सगीर अहमद रांदड़, रफीक चौधरी, जब्बार चौधरी, इरशाद मालावत, हाजी शफी अहमद सिसोदिया सहित मुस्लिम समाज के अनेक लोगों ने पथ संचलन का अभिनंदन किया।

आरएसएस का सपना भारत को विश्व का सिरमौर राष्ट्र बनाना है : साजनराम

मकराना| पथसंचलन के बाद न्यायालय मार्ग स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सार्वजनिक कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता डॉ. नेमीचंद गौड़ ने की। इस दौरान आरएसएस के जिला सह संघ चालक श्याम सुंदर रांदड़ बीकानेर के साजनराम मंचासीन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके बाद स्वयंसेवक नटवरलाल ने मातृभूमि की महानता पर गीत प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता बीकानेर विभाग के सह कार्यवाह साजनराम ने कहा कि आरएसएस का सपना भारत को विश्व का सिरमौर राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि नशा प्रवृति से युवा अपना कॅरिअर खराब कर रहे हैं। उन्होंने हिंदु समाज में ऊंच-नीच, जातिवाद सहित आपस में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं रखने की सीख देते हुए कहा कि संगठित रहकर ही भारत को सिरमौर बना सकते हैं। उन्होंने गत दिनों दिल्ली में जेएलएन विश्वविद्यालय में एक प्रोफेसर के मार्गदर्शन में छात्रसंघ नेताओं द्वारा आतंकवादी अफजल गुरु की बरसी मनाए जाने को काफी दुखद बताते हुए कहा कि हर हिंदुस्तानी राष्ट्रीयता की भावना रखें। उन्होंने आरएसएस के प्रारंभ से लेकर अब तक की गतिविधियों एवं डॉ. केशव बलीराम की जीवनी के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। डॉ. नेमीचंद गौड़ ने कहा कि गत पथ संचलन में मकराना में चार सौ की संख्या थी जो कि बढ़कर इस बार दो हजार से ऊपर पहुंच गई है। समाज में जागरण आया है। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग के लिए शाला प्रबंधन सहित पुलिस, प्रशासन स्थानीय जनता का आभार जताया।

खबरें और भी हैं...