जारोड़ा| कस्बेमें मेड़ता एईएन रामजीवण जाखड़ के निर्देश पर पिछले
जारोड़ा| कस्बेमें मेड़ता एईएन रामजीवण जाखड़ के निर्देश पर पिछले 15 दिन से चलाए जा रहे बकाया वसूली अभियान के तहत जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करवाए थे। उन उपभोक्ताओं पर बकाया वसूली की कार्यवाही करते हुए जिन उपभोक्ताओं ने बकाया राशि जमा नहीं करवाई। उन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन विच्छेद कर दिए गए। डिस्कॉम कर्मचारी नरपत विश्नोई अशोक मेघवाल ने बताया कि 15 दिन से चल रही बकाया वसूली की कार्यवाही करते हुए बकाया राशि जमा नहीं कराने पर 175 घरेलू उपभोक्ताओं के मीटर उतारकर बिजली कनेक्शन काटे गए।
डिस्कॉम ने 175 बिजली कनेक्शन काटे