पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निगेटिव न्यूज सेक्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता सिटी| मेड़तापुलिस ने रविवार शाम गश्त के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर ताश पत्ती से जुआ खेलते आठ जनों को गिरफ्तार करते हुए 13 हजार 560 रुपए की नकदी जब्त की। मेड़ता सिटी थाने के उप निरीक्षक सोहनलाल ने बताया कि रविवार को गश्त के दौरान ब्रह्मपुरी मोहल्ले में रावदूदा नगर निवासी बलवीर सिंह राजपूत (32), लोढ़ों की पोल निवासी सचिन सोनी (20), सुनील सोनी (34), नरपत सिंह रावणा राजपूत (42) को ताशपत्ती से खेलते हुए देखा। इन लोगों ने 6840 रुपए दांव पर लगा रखे थे। जिन्हें नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसी प्रकार सहायक उप निरीक्षक रामचन्द्र भाटी ने ब्रह्मपुरी में भैरूजी के थान के पास ब्रह्मपुरी निवासी रामनारायण सोनी (40), विजेंद्र सिंह राजपूत (35), नौरतमल सोनी (42), संजय सोनी (35) को जुआ खेलते पकड़ा। इनके पास से 6720 रुपए नकदी जब्त की गई। इस तरह पुलिस ने आठ जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 हजार 560 रुपए की नकदी जब्त की। देर शाम समाचार लिखे जाने तक आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी।

दो स्थानों पर दबिश देकर आठ जुआरियों को पकड़ा, 13 हजार 560 रुपए जब्त

खबरें और भी हैं...