योजना | मंडियों का डाटा बेस होगा तैयार
योजना | मंडियों का डाटा बेस होगा तैयार
दरअसलई-गवर्नेंस के तहत प्रदेश के कृषि विपणन निदेशालय ने कृषि मंडियों को राजस्थान इंटीग्रेटेड मंडी मैनेजमेंट सिस्टम (रिम्स) के तहत ऑनलाइन किया है। सभी मंडियों का डाटा बेस तैयार कर लिया गया है। अब मंडी में आने वाली समस्त कृषि जिंसों की आवक, आवक गेट पास, ढेरी बोली नीलामी, विक्रय पर्ची, अमानत पट्टी एवं व्यापारी द्वारा खरीदे गए माल का जावक गेट पास की ऑनलाइन एंट्री शुरू हो गई है। इस योजना से मेड़ता डेगाना की मंडियों को भी जोड़ा गया है।